Al-Mukhtasar · Tafsir · in Hindi
الضحى
Ad-Duhaa
The Morning Hours · Meccan · 11 ayahs
अल्लाह ने दिन की शुरुआत की क़सम खाई है।
और रात की क़सम खाई है, जब वह अंधेरी हो जाए और लोग उसमें काम-काज (गति) से रुक जाएँ।
93:3Page 596
مَا وَدَّعَكَ رَبُّكَ وَمَا قَلَىٰ ٣
Your Lord has not taken leave of you, [O Muḥammad], nor has He detested [you].
(ऐ रसूल) आपके पालनहार ने न आपको छोड़ा और न आपको नापसंद किया, जैसा कि मुश्रिकों का कहना है, जब वह़्य (प्रकाशना) का सिलसिला कुछ दिनों के लिए रुक गया।
93:4Page 596
وَلَلۡأٓخِرَةُ خَيۡرٞ لَّكَ مِنَ ٱلۡأُولَىٰ ٤
And the Hereafter is better for you than the first [life].
और आपके लिए आख़िरत का घर दुनिया से बेहतर है, क्योंकि वहाँ स्थायी नेमतें हैं, जो कभी खत्म नहीं होंगी।
93:5Page 596
وَلَسَوۡفَ يُعۡطِيكَ رَبُّكَ فَتَرۡضَىٰٓ ٥
And your Lord is going to give you, and you will be satisfied.
निश्चय अल्लाह आपको तथा आपकी उम्मत को व्यापक बदला प्रदान करेगा यहाँ तक कि आप ख़ुद को दिए गए और अपनी उम्मत को दिए गए (प्रतिफल) से प्रसन्न हो जाएँगे।
93:6Page 596
أَلَمۡ يَجِدۡكَ يَتِيمٗا فَـَٔاوَىٰ ٦
Did He not find you an orphan and give [you] refuge?
उसने आपको इस अवस्था में पाया कि आप छोटे थे एवं आपके पिता की मृत्यु हो चुकी थी, तो उसने आपके लिए एक आश्रय स्थल बना दिया, जहाँ आपके दादा अब्दुल मुत्तलिब, फिर आपके चाचा अबू तालिब ने आपके साथ सहानुभूति व्यक्त की।
और उसने आपको इस हाल में पाया कि आप नहीं जानते कि किताब या ईमान क्या है, तो उसने आपको इसके बारे में वे बातें सिखाईं, जो आप नहीं जानते थे।
और उसने आपको निर्धन पाया, तो आपको धनवान् कर दिया।
अतः आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार और उसका अपमान न करें जिसने बचपन में अपने पिता को खो दिया है।
तथा आप ज़रूरतमंद सवाली को ने झिड़कें।
93:11Page 596
وَأَمَّا بِنِعۡمَةِ رَبِّكَ فَحَدِّثۡ ١١
But as for the favor of your Lord, report [it].
तथा आप अपने ऊपर अल्लाह की नेमतों का शुक्रिया अदा करें और उन्हें बयान करते रहें।
Text: Quranic Universal Library (Tarteel), via spa5k/tafsir_api (MIT), at a fixed version. The ayahs: Quran Foundation. Sources and licences